जमीन घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग
जयपुर 23 जनवरी .वार्ता. अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने आज बाडमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में जमीन खरीद घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. से कराने की मांग की
श्री गहलोत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडा गंभीर मुद्दा है1 उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में नौकरशाही के गैर जिम्मेदार रवैये तथा भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. नेता के पुत्र के शामिल होने से राज्य की एजेंसियों से जांच संभव नहीं है लिहाजा सीबीआई से इसकी जांच जरी है
गंगानगर में हथियार लाइसेंस प्रकरण की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण की जांच भी सीबीआई ब्यूरो को सौंपी जानी चाहिए1 उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रकरणों से यह साबित हो गया है कि राज्य सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है
हाल ही में जिला कलेक्टर सम्मेलन में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव द्वारा बाडमेर तथा बीकानेर कलेक्टरों के कामकाज पर असंतोष व्यक्त करने की चर्चा करते हुए श्री गहलोत ने कहा कि इससे मुख्यमंत्री की नौकरशाही पर पकड ढीली होने की बात उजागर हो गयी है
आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए श्री गहलोत ने बताया कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है तथा राज्य में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बन चुका है
श्री गहलोत ने कहा कि राज्य के लोग मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के तानाशाही रवैये से खासे नाराज है1 इसका खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना पडेगा
सतीश देवेन्द्र जगबीर1514वार्ता












Click it and Unblock the Notifications