बर्ड फ्लू की जांच केलिए केन्द्रीय विषेग्य दल त्रिपुरा में

अगरतला.23जनवरी.वार्ता1देश के पूवोत्तर राज्यों में बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर हालात का मौके पर जायजा लेने गये केन्द्र सरकार के तीन सदस्यीय विशेषज्ञ दल ने त्रिपुरा में आज समीक्षा बैठक की

पशु धन एवं दुग्ध उत्पाद मंत्रालय के सहायक आयुक्त डा0 एस पी दासगुप्ता की अध्यक्षता में आए इस दल ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में पूवोत्तर क्षेत्र और पडोसी राज्यों में बर्ड फ्लू के खतरे और इससे निबटने के उपायोंं की समीक्षा की

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पक्षियों में बर्ड फ्लू के संक्रमण से मनुष्यों में एवियन इनफ्लुंएजा की जानलेवा बीमारी के खतरे को देखते हुए सरकार ने पूवोत्तर राज्यों के साथ पूर्वी भारत केकयी राज्यों मेें भी इस बीमारी के खतरे का आंकलन करने केलिए अपने ेविशेष दस्ते भेजे हैं

त्रिपुरा में अभी तक बर्ड फ्लू का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आने केबावजूद सरकार ने एहतियाती उपाय के तहत पडोसी राज्यों से पोल्ट्री उत्पादों केआयात पर तत्काल प्रभाव स ेप्रतिबंध लगा दिया है1अधिकारियों को बंगलादेश स ेसटी राज्य की 856 किलोमीटर लंबी सीमा पर अत्याधिक सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है

एहतियाती उपाय के तहत राज्य में अलग से एक बर्ड फ्लू प्रकोष्ठ का गठन किया गया है और सीमासुरक्षा बल केजवानों को बंगलादेश से किसी भी तरह के पेाल्ट्री उत्पादोें के तस्करी के जरिए भारत न पहुंचने देने के लिए अत्याधिक सतर्क कर दिया गया है

बर्ड फ्लू क े किसी भी मामले का पता लगते ही तत्काल उससे निबटने केलिए पूरे राज्य में 70 से अधिक त्वरित कार्रवायी बलों का गठन किया गया है

मधूलिका संजीव लखमी160

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+