सरकारी बैंकों का मुनाफा बढा

नयी दिल्ली 23 जनवरी.वार्ता. सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि के 70.53 करोड पये की तुलना में 43 फीसदी बढकर 101.07 करोड पये हो गया है

बैंक ने आज यहां अपने कारोबारी परिणामों की घोषणा करते हुये कहा कि इस अवधि में उसकी कुल आय 17 प्रतिशत बढकर 804.13 करोड पये हो गयी है जबकि पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 685.89 करोड पये थी

.... .... .... पिछले वर्ष दिसंबर में समाप्त हुयी तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की इसी अवधि के 363.02 करोड पये के मुकाबले 26 फीसदी बढकर 458.83 करोड पये तक पहुंच गया

बैंक ने घोषति परिणामों में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय 3245.39 करोड पये थी जबकि चालू वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 26 प्रतिशत बढकर 4096.6 करोड पये हो गयी

.... .... .... बैंक आफ महाराष्ट्र का शुद्ध लाभ मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 74.32 करोड पये के मुकाबले 35 प्रतिशत बढकर 100.38 करोड पये हो गया

बैंक को इस तिमाही के दौरान ब्याज से 90.57 करोड पये आय हुई जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 65.05 करोड पये था

इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक आफ राजस्थान का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की इसी अवधि के 19.82 करोड पये के मुकाबले दुगने से भी अधिक बढकर 42.15 करोड पये हो गया है1 इस दौरान बैंक की आय 30.93 करोड पये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 21.83 करोड पये थी

जितेन्द्र सत्या जगबीर1646वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+