मौनव्रती शिक्षक के खिलाफ स्कूल में तालाबंदी

बीकानेर. 23 जनवरी .वार्ता. राजस्थान में बीकानेर जिले के बज्जू में एक मौनव्रती शिक्षक के खिलाफ विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों ने मोर्चा खोल कर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड दिया है

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बज्जू के अध्यापक सुंदर लालचौधरी ने मार्च 2007 से मौनव्रत धारण कर रखा है1 वह विद्यालय आतेहै1 कक्षाएं लेते है और ब्लैक बोर्ड पर लिखकर तथा इशारों से पढाई काकाम चलाते है1 चालू शिक्षा सत्र में भी उनका यही रवैया बरकरार है

युवा विकास समिति तथा पर्यावरण संरक्षण समिति ने विद्यार्थियोंएवं ग्रामीणों के साथ मिलकर शिक्षक द्वारा मौनव्रत धारण किये जाने के खिलाफ विद्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया तथा तहसीलदार गजेन्द्र सिंह नेण को कल एक ज्ञापन सौंपा1 कल से विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाने के बाद धरना दिया जा रहा है

ग्यापन में पर्यावरण संरक्षण समिति बज्जू के उपाध्यक्ष मांगीलालपूनिया और युवा विकास समिति बज्जू के देवीलाल ने बताया किअध्यापक सुंदर लाल चौधरी द्वारा मार्च 2007 से मौन व्रत धारण कियेजाने की वजह से विद्यार्थियों के शिक्षण कायो में बाधा उत्पन्न हो रही है

स्कूल प्रशासन द्वारा ध्यान दिलाये जाने के बावजूद शिक्षा विभाग ने कोईकार्रवाई नहीं की है1 इस पर समिति ने ग्रामीणों के सहयोग से तालाबंदीकी है1 सं0 देवेन्द्र वीरेन्द्र1602 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+