पुलिस ने बसपा विधायक का वाहन कब्जे में लिया
लखीमपुर खीरी 22 जनवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में सत्ताढ बहुजन समाज पार्टी .बसपा. विधायक के वाहन पर नम्बर लिखा नहीं होने और कागजात नहीं दिखाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर आज उनकी नयी कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शु कर दी
जिलाधिकारी नवदीप रिनवा ने .यूनीवार्ता. को बताया कि वह तहसील दिवस के सिलसिले में पलिया गये थे1 वहां विकासखण्ड कार्यालय में बिना नम्बर का वाहन देखकर उन्होंने चालक से गाडी के कागजात मांगे1 उन्होंने बताया कि इस पर बसपा विधायक राजेश गौतम ने उन्हें कागज दिखाने से इन्कार कर दिया1 तब उन्होंने पलिया पुलिस को वाहन का चालान करने तथा उसे कब्जे में लेने का आदेश दिया लेकिन विधायक ने विकासखण्ड कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला डलवा दिया ताकि पुलिस गाडी न ले जा सके1 जिलाधिकारी ने बताया कि इस पर द्वार को तुडवा कर पुलिस ने गाडी को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शु कर दी1 विधायक ने मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी उनकी हत्या करवाना चाहते हैं जबकि जिलाधिकारी ने इस आरोप कोमनगढंत बताया है1 सं शिव जगबीर2228वार्ता












Click it and Unblock the Notifications