शिक्षकों के शैक्षणिक रिकार्ड की जांच पड़ताल
बीकानेर ् 23 जनवरी .वार्ता. राजस्थान लोक सेवा आयोग से वर्ष 2004में चयनित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के शैक्षणिक रिकार्ड की जांच पड़तालका काम इस माह के अंत तक पूरा हो जायेगा
प्रारंभिक शिक्षा आयुक्तालय में अतिरिक्त निदेशक आर एसरघुवंशी के अनुसार अलवर ् टोंक और भीलवाड़ा जिलों में कार्यरतशिक्षकों के रिकार्ड की जांच पड़ताल का काम अंतिम चरण में हैं
अब तक 29 जिलों में की गई जांच पड़ताल में करीब ढाईहजार शिक्षकों का रिकार्ड संदेहात्मक पाया गया है 1अब जिला शिक्षाअधिकारियों से तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगवाई जा रही है ताकि गड़बड़ीकरने वाले चयनित शिक्षकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके
सं.देवेन्द्र लखमी151
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications