सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

नयी दिल्ली .23 जनवरी. वार्ता .भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का 112 जन्मदिन आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया 1 संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित एक समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री पि्रयरंजन दासमुंशी सहित अनेक सांसदों ने उनकी प्रतिभा पर पुष्पांजलि अर्पित की 1 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संगीत एवं नाट्य प्रभाग के कलाकारों ने इस अवसर पर देशभक्ति गीत गाये 1 लोकसभा सचिवालय ने नेताजी के जीवन पर अंग्रेजी और हिन्दी में एक पुस्तिका भी प्रकाशित की है

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अध्यक्षता में आज यहां पार्टी के केन्द्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें नेताजी को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई 1 बैठक में पारित प्रस्ताव में युवकों से उनके जीवन और आदशो से प्रेरणा लेने का आहवान किया गया

निगम .संजीव प्रेम .1714वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+