इस गणतंत्र पर सुभाषनिी की खातिर भर लेना आंख में पानी
नयी दिल्ली 23 जनवरी .वार्ता. इस गणतंत्र दिवस पर सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के समक्ष सुभाषनिी खडी होंगी तो उनके जेहन में अपने पति शहीद कर्नल वसंत के वे शब्द गूंज रहे होंगे कि एक फौजी की पत्नी की दास्तान जमाने के सामने लाने के लिए कुछ करती क्यों नहीं1 कर्नल वसंत को सवोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत मिल रहे अशोक चक्र को ग्रहण करने से ठीक पहले राजपथ के लाउडस्पीकर कह रहे होंगे .नौ मराठा लाइट इन्फेंट्री के कर्नल वसंत ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लडते हुए जान कुर्बान कर दी1. यह उद्घोषणा उनकी पत्नी और भरतनाट्यम की नृत्यांगना को 1997 के एक सुहानी शाम की मीठी बातों को याद दिलाने के लिए काफी है1 कर्नल ने सुभाषनिी से कहा कि बहुत से लोग सैनिकों के लिए बहुत कुछ करने की बात कहते रहते हैं लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो उनके परिवार की महिलाओं की जीवन की कहानी को सामने लाने का काम नहीं करते1 सुभाषनिी के मन में यह बात घर कर गयी और उन्होंने ..साइलेंट फ्रंट नाम से सैनिकों की विधवाओं को समर्पित संगठन गठित कर दिया1 कर्नल वसंत के अलावा शहीद कैप्टन आर हर्षन के पिता श्री के राधाकृष्णन और शहीद नायब सूबेदार चुन्नी लाल की पत्नी चिंता देवी भी इस गणतंत्र पर हजारों नम आंखों के बीच अशोक चक्र ग्रहण करेंगी1 कौशिक नीलिमा जगबीर1740जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications