भारत चालू वित्त वर्ष में 150 अमरीका डालर का निर्यात करेगा

नयी दिल्ली 23 जनवरी.वार्ता. वाणिज्य सचिव जी के पिल्लै ने आज कहा कि डालर के मुकाबले रूपए की मजबूती से 2007..08 में 160 अरब डालर के लक्ष्य को पाना मुश्किल होगा किंतु देश का निर्यात 150..155 अरब डालर के बीच होने की संभावना है

श्री पिल्लै ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा.. चालू वित्त वर्ष में निर्यात में हम निश्चित रूप से 150 अरब डालर तक पहुंच रहे है और यह 155 अरब डालर का आंकडा भी छू सकता है1. सरकार ने इस वर्ष 160 अरब डालर के निर्यात का लक्ष्य तय किया है और चालू वित्त वर्ष में पहले आठ महीने के दौरान यह पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत बढकर 98 अरब डालर तक पहुंच चुका है1 वर्ष 2007 में रूपए के मूल्य में 12 प्रतिशत की बढौत्तरी होने के कारण श्रम प्रधान उद्योगों कपडा. हस्तशिल्प और चमडा आदि क्षेत्रों का निर्यात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है1 वाणिज्य सचिव ने कहा कि अगले वित्त वर्ष 2008..09 में 200 अरब डालर के निर्यात का लक्ष्य प्राप्त करने की संभावना है

श्री पिल्लै ने बताया कि भारत इस वर्ष मार्च तक दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संगठन .आसियान. के साथ मुक्त व्यापार समौता.एफटीए. कर लेगा और यह जनवरी 2009 तक प्रभावी हो जाएगा1 उन्होंने कहा.. हम उम्मीद है कि मार्च के अंत तक बातचीत समाप्त कर लेंगे और जनवरी 2009 तक यह प्रभावी हो जाएगा1. इससे कारोबार योग्य वस्तुओं के शुल्कों में 73 प्रतिशत तक की कमी आ जाएगी

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ. दक्षिण कोरिया और जापान के साथ भी एफटीए के लिए बातचीत चल रही है और इसके अगले वर्ष तक पूरा हो जाने की उम्मीद है1 सत्या मिश्रा जगबीर1534वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+