गणतंत्र दिवस और बीटिंग द रिट्रिट पर मेट्रो रेल सेवा में कटौती
नयी दिल्ली 23 जनवरी.वार्ता. दिल्ली मैट्रो की रेल सेवा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी और बीटिंग द रिट्रिट पर सेवा आशिंक प से बंद रहेगी
दिल्ली मेट्रो रेल सेवा के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के दिन केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन .. लाईन दो पर दोपहर साढे बारह बजे तक मेट्रो रेल नहीं चलेगी1 इसी तरह मंडी हाऊस . प्रगति मैदान और इन्द्रप्रस्थ स्टेशनों के बीच लाईन ..तीन पर दोपहर एक बजे तक सेवा बाधित रहेगी 1 इसके बाद दोनों लाईनों पर रेल सेवा सामान्य हो जायेगी1 छब्बीस जनवरी को लाईन दो पर मेट्रो रेल सेवा विश्वविद्यालय से पटेल चौक के बीच सुबह छह से दोपहर साढे बारह बजे तक चलेगी1 लाईन..तीन पर सुबह छह से दोपहर एक बजे तक द्वारका सेक्टर..नौ से बाराखम्बा रोड तक चलेगी1 प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सलाह पर 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रिट वाले दिन मेट्रो सेवाएं लाईन दो पर केन्द्रीय सचिवालय तक दोपहर साढे तीन बजे से शाम साढे छह बजे तक नहीं उपलब्ध होगीं1 इस लाईन पर इस दौरान मेट्रो सेवा विश्वविद्यालय से पटेल चौक तक होगी1 अन्य दो लाईनों पर सेवाएं सामान्य प से चलेगीं1 इसके अलावा सुरक्षा कारणों से 25 जनवरी को शाम सात बजे से 26 जनवरी को दोपहर दो बजे तक मेट्रो रेल सेवा की सभी पाकिग स्थल बंद रहेंगे और इस दौरान यहां वाहन खडे नहीं किया जायेंगे
मिश्रा समरेन्द्र जगबीर1954वार्ता












Click it and Unblock the Notifications