शेयर बाजार में उतार चढ़ाव की जांच कीजाये .. रामदास
जयपुर 23 जनवरी.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामदास अग्रवाल ने देश के शेयर बाजारों में जारी असामान्य उतार चढ़ाव की जांच कराये जाने की मांग की है
पिकं सिटी प्रेस क्लब में आज आयोजित ..मीट द प्रेस . कार्यक्रमको सम्बोधित करते हुये श्री अग्रवाल ने शेयर बाजार की ताजा स्थिति काजिक्र करते हुये कहा कि गिरावट के कारणों का खुलासा किये जाने केलिए पूरे मामले की जांच करायी जानी चाहिये1उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयजनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के दौरान सेंसेक्स की गिरावट पर वर्तमान वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम और कांग्रेस ने तत्कालीन वित्तमंत्री यशवंत सिंहा के इस्तीफे की मांग की थी1 श्री अग्रवाल ने ताजा गिरावट में बड़े और विदेशी निवेशकों की भूमिका की जांच की मांग की
गुर्जर आंदोलन के संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अग्रवालने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के लिए यह अध्याय अब बन्द हो चुकाहै1उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में गुर्जरों को जनजाति मेंआरक्षण दिया जाना असंभव है
उन्होंने बताया कि चोपडा समिति की सिफरिशों के अनुसार गुर्जरोंको पैकेज दिये जाने के संबंध में उनकी अध्यक्षता वाली समिति अगलेबजट सत्र पर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगी1उन्होंने कहा कि समिति की अगली बैठक 31 जनवरी को होगी
जॉयचैन.शिव.राणा 2156वार्ता












Click it and Unblock the Notifications