लालू ने नीतीश को कर्पूरी का नकली वारिस बताया
पटना 23 जनवरी.वार्ता. राष्ट्रीय जनता दल .राजद. के अध्यक्ष और रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन नायक स्व.कर्पूरी ठाकुर का .नकली वारिस. बताया और कहा कि वह अपनी कुर्सी की रक्षा के लिये भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर समर्थन दे रहे है
श्री यादव ने आज यहां श्रीकृष्ण स्मारक भवन में राजद अत्यंत पिछडा प्रकोष्ठ की आेर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व.कर्पूरी ठाकुर की जयंती की पूर्व संध्या के मौके पर आयोजित समारोह में कहा कि श्री कुमार भारतीय जनता पार्टी की गोद में बैठे है और यदिवह श्री लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री के पद के उम्मीदवार के रूप में स्वीकार नहीं करते है तो उनकी सरकार एक क्षण में चली जायेगी1 उन्होंने कहा कि इसी डर से श्री कुमार ने श्री आडवाणी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया है
श्री यादव ने श्री कुमार का नाम लिये बगैर कहा कि स्व. ठाकुर के आदशो पर चलने का दावा करने वाले .नकली वारिस. आज बिहार में सत्ता पर काबिज है1 उन्होंने आरोप लगाया कि इस शासन में अतिपिछडों को छला जा रहा है1 शिवा शिव जगबीर1932जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications