भाजपा की जीत का सिलसिला जारी. रूडी
कोहिमा 23 जनवरी.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. ने कहा है कि पार्टी पूरे देश मेें विजय की आेर बढ रही है और उसकी यह विजय यात्रा नगालैंड मेें कांग्रेस के लिए .वाटरलू. साबित होगी
पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कल दीमापुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का हश्र वहीं होगा जो उत्तराखंड. गुजरात.हिमाचल प्रेदश और पंजाब में हो चुका है
राज्य की निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की केन्द्र सरकार की अलोकतांत्रिक नीति की कडी आलोचना करते हुए श्री रूडी ने कहा कि आजादी केबाद पहली बार किसी राज्य के साथ ऐसा बर्ताव हुआ है1 उन्होंने कहा कि नगालैंड की जनता इसे कभी माफ् नहीं करेगी
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अलग अलग राज्यों के लिए भिन्न भिन्न मानदंड तय किए गए हैंं1 गोवा में जहां तीन मंत्री सरकार से इस्तीफ्ा दे चुके हैं और एक विधायक ने समर्थन वापसी का एलान कर दिया है वहां विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति शासन की बात नहीं की जा रही जबकि ऐसे ही हालात में नगालैंड में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करने का कदम उठा लिया गया
उन्होंने कहा कि यह साल भाजपा की जीत का वर्ष है और राज्य में आगामी पांच मार्च को होन ेवाले विधान सभा चुनाव में भी उनकी पार्टी ही जीतेगी
मधूलिका संजीव जगबीर1636वार्ता












Click it and Unblock the Notifications