विस्फोटक आपूर्तिकर्ता तस्कर भूमिगत

जैसलमेर 23 जनवरी .वार्ता. लुधियाना बम कांड में आरडी एक्स की आपूर्ति करने वाले अलिया उर्फ अलीमोहम्मद से पंजाब के लुधियाना पूछताछ करने गया पुलिस दल आज लौट आया है1 पूछताछ में अलिया ने जिस तस्कर मुहीब खान से इस विस्फोटक की खेप को लेना बताया है वह तस्कर भूमिगत हो गया है

पुलिस अधीक्षक नवज्योति गोगोई ने बताया कि लुधियाना के श्रंगार सिनेमा में गत वर्ष बम विस्फोटों में बब्बर खालसा के उग्रवादियों गुरप्रीत सिंह आदि को 22 किलो आरडी एक्स की खेप सुपुर्द करने वाले अलिया उर्फ अलीमोहम्मद निवासी सदराऊ से पूछताछ करने के लिये नाचना थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक रामेश्वर सारण के नेतृत्व में एक दल लुधियाना गया था1 अलिया से पूछताछ के बाद बुधवार को यह दल लौट आया है

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में अलिया ने स्वीकार किया है कि उसने यह खेप आतंकवादियों को सौंपी जरुर थी लेकिन वह खेप सीमा पार से नहीं लाया. उसने तो सिर्फ कोरियर का कार्य किया है1 अलिया ने बताया कि उसको यह खेप मुहीब खान पुत्र तमाचे खान से मिली थी. मुहीब को यह खेप रामसर. बाडमेर. निवासी मीरे खान से मिली थी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अलिया के गिरफ्तार होते ही मुहीब खान गायब हो गया है. उसका मोबाइल भी बंद है1 इसके अलावा कुछ और संदिग्ध लोगों के नाम सामने आ रहे है. लेकिन उनके भी भूमिगत होने की सूचनाएं मिली हैं1 उधर बाडमेर के एक और संदिग्ध तस्कर इमाम खान मेहर से पुलिस पूछताछ कर रही हैं

सं शिव बिष्ट जगबीर1936वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+