परिसीमन को लेकर छत्तीसगढ का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पीएम से मिला
नयी दिल्ली.22 जनवरी.वार्ता.छत्तीसगढ में लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन पर उत्पन्न असंतोष को लेकर आज राज्य का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिला
पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में दो सांसद और दस विधायक शामिल थे 1विधायकों में चार विधायक कांग्रेस के और छह भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के थे
श्री जोगी ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से परिसीमन की सिफारिश पर फिर से विचार किये जाने की मांग की 1उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनकी बातों को गौर से सुना और मांग पर विचार किये जाने की बात कही है
प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद नन्द कुमार सहाय ने कहा कि परिसीमन से अनुसूचित जाति और जनजाति की सीटें कम हो जायेगी जिससे राज्य में असंतोष फैलेगा 1इसलिए परिसीमन के मामले पर फिर से विचार होना चाहिए
सचिन.देवेन्द्र लखमी2144वार्ता...












Click it and Unblock the Notifications