राहुल निकलेंगे देशव्यापी दौरे पर
नयी दिल्ली. 23 जनवरी. वार्ता. कांग्रेस महासचिव का दायित्व संभालने के बाद पार्टी की नीति और कार्यक्रम तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे सांसद राहुल गांधी पार्टी को मजबूत बनाने तथा युवाओं को अधिक संख्या में उससे जोडने के लिये अगले माह से देशव्यापी दौरा शु करेंगे
श्री गांधी ने आज यहंा संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह फरवरी से देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा शु करेंगे और इसका आरंभ दक्षिणी राज्यों से होगा1 उन्होंने यह जानकारी देकर स्पष्ट कर दिया कि वह अब उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहेंगे बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिये देश के कोने कोने में जायेंगे1 उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ और युवक कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के प में वह संगठन की स्थिति और हालात का आकलन करने में जुटे हुये हैं क्योंकि वह देशव्यापी दौरा करने से पहले हर स्थिति से पूरी तरह वाकिफ होना चाहते हैं
महासचिव बनने के बाद राजधानी में पहली बार संवाददाताओं से मुखातिब हुये श्री गांधी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानते हैं1 उनसे पूछा गया था कि वह भाजपा को कांग्रेस का दुश्मन मानते हैं या प्रतिद्वंद्वी1 एक हवाईअड्डे पर उनसे हुयी बातचीत को भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा सार्वजनिक किये जाने पर उन्होंने परोक्ष प से असहमति जतायी1 उन्होंने कहा कि वह इस निजी बातचीत को सार्वजनिक नहीं करना अपना दायित्व समते हैं1 श्री आडवाणी ने जो किया वह उन पर है और इससे वह निराश नहीं हैं
उन्होंने माना कि राजनीति में अहम भूमिका नहीं मिलने से युवाओं में निराशा है तथा वे चाहते हैं कि राजनीति और नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी बढे1 युवक कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के कार्यकर्ताओं की सोच भी काफी कुछ इसी तरह की है1 उन्होंने कहा कि इन दोनों संगठनों में कुछ लोगों की आयु निर्धारित सीमा से अधिक होने की भी समस्या है
पिछले वर्ष महासचिव का पद संभालने के बाद से ही श्री गांधी पार्टी संगठन से जुडी समितियों की बैठकों में सक्रिय रुप से हिस्सा ले रहे हैं1 वह भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीति तैयार करने के लिये बनी समिति के सदस्य हैं और इसकी अब तक हुयी सभी पांच बैठकों में हिस्सा लिया है1 इस समिति ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी की रणनीति तैयार कर उसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है
संपादक. कृपया शेष पूर्व प्रेषति श्रंखला से जोड लें
जय उनियाल.समरेन्द्र.राणा 1852वार्ता












Click it and Unblock the Notifications