कडाके की ठंड का दौर जारी.भोपाल में मौसम की सबसे सर्द रात रही

भोपाल. 23 जनवरी .वार्ता. मध्यप्रदेश में कडाके की ठंड का दौर जारीरहने के बीच राजधानी भोपाल में कल रात इस मौसम की सर्वाधिकठंडी रात रही तथा राज्य के अनेक स्थानों पर पारा चार और पांच डिग्री परटिका हुआ है

पिछले कुछ दिनों से एक डिग्री या उसके पास न्यूनतम तापमानहोने से राज्य के सबसे ठंडे स्थान के रूप में पहचान बनाने वाले छतरपुरजिले के नौगांव में तापमान में कुछ बढोत्तरी दर्ज हुई1 बघेलखंडअंचल के रीवा और सतना जिलों के साथ ही उमरिया जिले में भी हल्कीबारिश भी दर्ज हुई है

राजधानी भोपाल में कल रात इस मौसम की सबसे सर्द रात केरूप में दर्ज हुई जब न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियाजबकि राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियसदर्ज हुआ

मौसम केंद्र के निदेशक डी पी दुबे ने यूनीवार्ता को बताया किउत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते ठिठुराने वाली सर्दी का दौरअभी दो तीन दिनों तक और जारी रहने की संभावना है

उन्होंने कहा कि आगामी 24 घंटे के दौरान सागर. जबलपुर औररीवा में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बौछारें पड सकती हैं1 राज्य केग्वालियर चंबल. उज्जैन. इंदौर और भोपाल संभागों में कई स्थानों परन्यूनतम तापमान चार डिग्री या उससे भी नीचे पहुंच सकता है

उमरिया जिले में जारी कडाके की ठंड के बीच कल रात तेजबारिश हुयी1 आज दिन भर बादल छाये रहने से धूप नहीं निकली जिससेअधिक सर्दी महसूस की गयी1 राज्य में जिन स्थानों पर तापमान चार डिग्री या उससे कुछ अधिकदर्ज हुआ उनमें उज्जैन ..चार डिग्री सेल्सियस.. शाजापुर 4.2 डिग्री.खजुराहो और गुना 4.4 डिग्री. नौगांव 4.5 डिग्री इंदौर पांच डिग्री औरग्वालियर ..5.5 डिग्री सेल्सियस.. शामिल है

द्विवेदी देवेन्द्र बिष्ट वीरेन्द्र1625 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+