सिंधिया ने भट्ट के अपहरण पर चिंता जताई
ग्वालियर. 23 जनवरी .वार्ता. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से निकोलस पिरामल कंपनी के प्रेसीडेंट अश्विनी भट्ट के अपहरण पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चिंता व्यक्त की है1 श्री सिंधिया ने आज यहां केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचारमंत्री ए राजा के साथ संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि तीन साल पहले हुये कैडबरी कंपनी के प्रबंधक कीथ मैंडिस के अपहरण को उद्योग जगत भूल भी नहीं पाया था कि अब निकोलस पिरामल कंपनी के प्रेसीडेंट के अपहरण ने अंचल के उद्योग जगत को हिलाकर रख दिया है
उन्होंने कहा कि ग्वालियर. चंबल संभाग में औद्योगिक सुरक्षाहमारी पहली प्राथमिकता है. सुरक्षा का वातावरण पैदा किये बिना हमयहां प्रगति पथ पर आगे नहीं बढ सकते1 सं0 देवेन्द्र वीरेन्द्र1657 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications