पंजाब शीतलहर की चपेट में
जालंधर. 23 जनवरी. वार्ता. पंजाब में रात के तापमान में हल्कीबढोतरी के बावजूद समूचे राज्य में अभी भी शीतलहर जारी है
मौसम विभाग के मुताबिक आदमपुर अभी राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है और वहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया1 अमृतसर में भी न्यूनतम तापमान आज कुछ बढा और यह कल के शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जानेके बाद आज शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया
हलवारा वायुसैन्य अड्डे पर पारा दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड कियागया1 कल यहां न्यूनतम शून्य से दशमलव चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा
मौसम विभाग के मुताबिक भठिंडा में यह 1.6 और पठानकोट में0.6 डिग्री सेल्सियस रहा1 विभाग ने अगले चौबीस घंटे के दौरानआदमपुर में सुबह पाला पड़ने और दिन में आसमान साफ रहने कीभविष्यवाणी की है
नवानी.देवेन्द्र लखमी1646वार्ता












Click it and Unblock the Notifications