ऐसे हालात में कैसे कं चुनाव प्रचार..नवाज
इस्लामाबाद.23 जनवरी.वार्ता.पाकिस्तान में आम चुनाव नजदीक है लेकिन राजनेता चुनाव प्रचार करने की बजाये सहमेे हुये हैं
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ् ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से आज कहा कि मुल्क के ऐसे हालात में कोई कैसे चुनाव प्रचार कर सकता है 1आज के हालात पहले से भी बदतर हो गये हैं
कोई कैसे अपनी जिंदगी दांव पर लगा सकता है 1आये दिन बम हमले हो रहे हैं और शहरों से आत्घाती हमलावरों को गिरफ्तार किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ् इन चुनावों में धांधली की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी पार्टी मैदान से नहीं हटेगी
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद भी पाकिस्तान में कई बार बम धमाके हो चुके हैं1हाल ही में कराची में पुलिस ने आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक बडी आतंकी साजिश को नाकाम किया था 1पाकिस्तान में राजनेताओं को अब सबसे बडा खतरा आत्मघाती हमलावरों से है1वजीरिस्तान में सक्रिय आतंकवादी सरकार के लिये अब भी सिरदर्द बने हुये हैं 1आतंकवादियों ने धमकी दी है कि सरकार के खिलाफ् उनकी लडाई जारी रहेगी और मुल्क में और आत्मघाती हमले होंगे
अंकुर.राणा 1919वार्ता1913












Click it and Unblock the Notifications