दिल्ली में कम दक्षिण के शहरों में कोहरे से एयरलाइने परेशान
नयी दिल्ली 23 जनवरी वार्ता सर्दियों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के अनेक शहरोंं में कोहरा एयरलाइनों के लिये हमेशा सिरदर्द बन जाता है लेकिन इस बार उन्हें दिल्ली ने तो कम लेकिन चेन्नई बेंगलूर कोयम्बटूर और अहमदाबाद जैसे कुछ नये शहरों के अप्रत्यशित कोहरों ने जरूर परेशान करके रख दिया
स्पाइसजेट के वाइस प्रेजीडेंट .मार्केटिंग. कमल हिंगोरानी ने यूनीवार्ता को बताया कि इस बार दिल्ली में अभी तक बहुत कम दिन तक कोहरा रहने के कारण एयरलाइनों को बडी राहत मिली है1कोहरे का लगातार प्रकोप नही रहने के कारण के यात्रियों को भी इस बार पिछले वषो की तुलना बहुत कम परेशानी का सामना करना पडा है
श्री हिंगोरानी ने बताया कि इस बार चेन्नई बेंगलूर कोयम्बटूर और अहमदाबाद में संभवत. पहली बार कोहरा होने के कारण कई उडानों में विलंब हुआ या दूसरे स्थान के लिये उनके रूख को मोडना पडा1उन्होंने बताया कि दो हफ्तें पहले अहमदाबाद में कोहरे के कारण उनकी एयरलाइन की उडान को जययुर की आेर मोडना पडा1 श्री हिंगोरानीने बताया कि दक्षिण भारत में भी इस बार अप्रत्यशित ढंग से कोहरा पडने के कारण सभी एयरलाइनों को नई परेशानी हो रही है
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यह पहला मौका है जब दक्षिण में कोहरा पडा है1हालंाकि यह समस्या रोज की नही है लेकिन कहीं भी अगर यह समस्या हो जाती है तो उस सेक्टर की बाकी उडानो पर असर पडता है1प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया के पास कोहरे में विमान उडानेवाले पायलट हैं जिसके कारण उन्हें ज्यादा परेशानी नही हुई1दिल्ली में भी उन्हें इस बार अभी तक सिर्फ दो दिन ही कोहरे के कारण ज्यादा परेशनी हुई लेकिन उन्हें किसी उडान को रद्द नही करना पडा1 श्री हिंगोरानी ने बताया कि कोयंबटूर में कोहरे की समस्या को देखते हुये उनकी एयरलाइन ने अगले कुछ दिनों के लिये अपनी नियमित उडान के समय को दो घंटा आगे बढा दिया है1उन्होंने कहा कि चेन्नई में भी इस बार सर्दियों में कोहरे की वजह से सबके लिये परेशानी का सबब बना है1 श्रीहिंगोरानी ने चुटकी लेते हुये कहा कि कहीं ग्लोबल वार्मिग की समस्या का असर भारत पर तो नही हो रहा है1पहले जहां कोहरा होता था वहां तो ये है नही अलबत्ता नये नये शहर वो भी दक्षिण भारत के शहरों में कोहरा पड रहा है
उपाध्याय संजीव लखमी1724वार्ता1702












Click it and Unblock the Notifications