वन अपराधों के खिलाफ अभियान मेें 1.90 लाख पए जुर्माना वसूला
लखनऊ. 23 जनवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश के वन मंत्री फतेह बहादुर सिंहके निर्देश पर राज्य में संचालित किये जा रहे अभियान के तहत पिछले10 दिन के दौरान कुल 47 प्रकरणों में एक लाख 90 हजार पए प्रतिकर वसूल किया गया
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि वन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये राज्य में चलाए जा रहे अभियान में पिछले 10 दिन के दौरान लखनऊ तथा फैजाबाद मंडलों के विभिन्न जिलों में अवैध कटान के 25 तथा वन उत्पादों की चोरी के 22 प्रकरणों में एक लाख 90 हजारपए जुर्माना वसूल किया गया
उन्होंने बताया कि लखनऊ मण्डल में वन अपराधों में लिप्तअभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करके लखनऊ मण्डल के अवध.दक्षिण खीरी. उन्नाव तथा रायबरेली वन प्रभागों में एक लाख पांच हजारसे अधिक प्रतिकर वसूल किया गया1 अवध वन प्रभाग के लखनऊ के बख्शी का तालाब रेंज में अवैध रूप से संचालित की जा रही चार आरा मशीनों को भी बंद कराया गया
सूत्रों के अनुसार अभियान के तहत फैजाबाद मण्डल के बहराइच.गोण्डा. फैजाबाद. अम्बेडकरनगर. श्रावस्ती तथा बाराबंकी जिले मेंपिछले 10 दिन के दौरान विभिन्न वन अपराधों में 85 हजार पए जुर्माना वसूल किया गया
सलीम देवेन्द्र वीरेन्द्र1545 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications