भाजश म प्र में तीन फरवरी से जन आंदोलन शुरू करेगी....उमा
मंदसौर म.प्र.23 जनवरी.वार्ता.भारतीय जन शक्ति .भाजश.की अध्यक्ष उमा भारती ने आज कहा कि विभिन्न जन समस्याओं को लेकर उनकी पार्टी आगामी तीन फरवरी से राज्य में बडा आंदोलन शुरू करेगी1 सुश्री भारती ने यहां पत्रकारों से कहा कि इस दौरान जनता का ध्यान इस आेर आकर्षति किया जाएगा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी .भाजपा.सरकार के कार्यकाल में विकास संबंधी गतिविधियां ठप हैंऔर आम व्यक्ति की सुनवाई नहीं हो रही है
उन्होंने कहा कि राज्य का एक बडा हिस्सा सूखे की चपेट में है जिसके चलते कई जिलों से रोजगार की तलाश में श्रमिकों का पलायन भी आरंभ हो गया है लेकिन सरकार ने पीडित लोगों को राहत पहुंचानेकी दिशा में कोई पहल नहीं की है
पृथक बुंदेलखंड की मांग को एक धोखा बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्रीने कहा कि उस अंचल में तीन चार वषो से निरंतर सूखा पड रहा है1इसतरफ से लोगों का ध्यान हटाने के लिए पृथक बुंदेलखंड का नारा उछालाजा रहा है
भाजश नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में उद्योगों के लिए बुनियादी अधोसंरचना नहीं है इसके बावजूद सरकार बडे बडे औद्योगिक निवेश सम्मेलन आयोजित कर कई सौ करोड रूपए के निवेश लाने का दावा कर रही है
भाजपा में पुन. शामिल होने की चर्चाओं के संबंध में सुश्री भारती ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया
संवाद देवेन्द्र लखमी1749वार्ता












Click it and Unblock the Notifications