गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

नयी दिल्ली 23 जनवरी.वार्ता. गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में किसी भी तरह की अपात स्थिति से निबटने के लिए सुरक्षा के कडे प्रबंध किये गये हैं

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आतंकवाद के बढते खतरे के मद्देनजर अतिविशिष्ठ और विशिष्ठ व्यकि्तयों की सुरक्षा के लिए जारी नए दिशा निर्देशों के तहत विशेष व्यवस्था की गयी है

पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि दिल्ली पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निबटने केलिए पूरी तरह तैयार है1 इस बार आतंकवादियों क ी आेर से किसी तरह की धमकी नहीं मिलने के बावजूद पुलिस सतर्कता के कडे प्रबंध किये हैं

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के साथ साथ समूचे परेड के लिए भी सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है

दिल्ली मेट्रो गणतंत्र दिवस के दिन अपनी सेवाओं में कुछ कटौती करने जा रही है1 मेट्रो के प्रवक्ता के मुताबिक 26 जनवरी के दिन केन्द्रीय सचिवालय वाली लाईन दो पर सुबह साढे बारह बजे तक गाडी का परिचालन बंद रहेगा1दूसरी आेर यह सेवा विश्वविद्यालय से पटेल चौक तक सुबह छह बजे से साढे 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी1 इसी तरह प्रगति मैदान. मंडी हाउस और इन्द्रप्रस्थ की रूट संख्या तीन पर यह सेवा दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी1 वहीं रिठाला से शाहदरा के रूट पर मेट्रो सेवा पूरे दिन सामान्य रहेगी

मधूलिका समरेन्द्र जगबीर2000वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+