पंजाब के स्थानीय इस्पात एवं लौह उद्योग को बढावा देंगे. बादल
मंडी गोविंदगढ. 23 जनवरी. वार्ता. पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंहबादल ने आज घोषणा की कि स्थानीय इस्पात एवं लौह उद्योग को सस्तेआयात से होने वाली प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए राज्य सरकार स्थानीयउद्योग को प्राथमिकता देते हुए उनसे ही इस्पात संबधी वस्तुओं कीखरीददारी करेगी
श्री बादल यहां के इस्पात व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का निपटान करने के लिए आयोजित एक विशेष सत्र में भाग ले रहे थे
उन्होंने शिरोमणि अकाली दल . भारतीय जनता पार्टी गठबंधनसरकार के 11 महीने के कार्यकाल के दौरान उठाए गए विशेष कदमोंका हवाला देते हुए कहा कि इतने छोटे समय में सरकार ने मोहालीअंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे और अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के उन्नयनजैसे बुनियादी विकास की प्रक्रिया को पुख्ता किया है
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक इकाइयों को बढावादेने और बाहर से निवेश को आकषित करने के लिए बेहतर वातावरणतैयार करने की कोशिश कर रही है
मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों का आहवान किया कि वे राज्य मेंव्यापक स्तर पर निवेश करें 1 उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलायाकि सरकार उनकी हर .वास्तविक. समस्या का निपटान करेगी 1 मूल्यसंवर्धित कर. वैट. के संबध में उन्होंने उत्पाद एवं कराधान विभाग कोइससे संबंधी मामलों का 31 मार्च तक निपटान करने का निर्देश दिया
श्री बादल ने इस्पात उद्योग से जुडे प्रतिनिधियों की मांग परव्यापारियों. उद्योगपतियों और विक्रय कर विभाग की एक संयुक्तसमिति गठित करने पर भी सहमति जताई 1 उत्पाद एवं कराधानआयुक्त इसके अध्यक्ष होगे
नवानी सत्या लखमी1936वार्ता












Click it and Unblock the Notifications