हथियार जखीरे के मामले में छापामारी जारी कई लोग हिरासत में
रायपुर.23जनवरी.वार्ता.छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में हथियारों केबडे जखीरे की बरामदगी के बाद पुलिस ने नक्सली साहित्य छापने वाले प्रेस पर छापामारी के दौरान बडी संख्या में आपत्तिजनक साहित्य बरामद कर कई लोगों को हिरासत में लिया है
रायपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वाई.के.एस.ठाकुर ने.यूनीवार्ता. को आज बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दो महिलाओंसमेत तीनों लोगो से पूछताछ के बाद पुलिस लगातार छापे मार रही है1 उन्होंने बताया कि पुलिस ने राजधानी के एक प्रिटिंग प्रेस पर छापा मारकर वहां से बडी संख्या में आपत्तिजनक साहित्य बरामद किया है1 इस प्रेस पर नक्सलियों का साहित्य छापने का आरोप है
उन्होंने बताया कि पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिये हिरासतमें लिया है और उनसे कुछ अहम जानकारी भी मिली है उन्होंने उम्मीद जतायी कि देर शाम तक पुलिस इस मामले में कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य उजागर कर सकती है1 उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में पुलिस ने सोमवार को देर रातमें डगनियां तिराहे के पास पडे लावारिस आठ बैग से 91 कट्टे ्26वायरलेस सेट बरामद किये थे1उसके बाद इस सिलसिले में गिरफ्तारमहिलाओं की निशानदेही पर दुर्ग से नौ पिस्तौल ्पांच कट्टे एवं एकवायरलेस सेट और बरामद किया1अभी तक कुल 96 कट्टे ्नौ एम.एमकी नौ पिस्तौल एवं 27 वायरलेस सेट बरामद किये जा चुके हैं 1 साहू.अभिनव नंद1230 जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications