विद्याचरण शुक्ल ने सोनिया से छत्तीसगढ की स्थिति पर चर्चा की
दि 24 के स्थान पर ..आखिरी पैरे में छूटे हुये शब्द जोडते हुये ..नयी दिल्ली.23 जनवरी. वार्ता . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल ने आज यहां पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर छत्तीसगढ की राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया
श्री शुक्ल ने .. यूनीवार्ता . को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष से उनकी करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई 1 उन्होंने केशकाल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में पार्टी की तैयारियों तथा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की रणनीति पर भी अपने विचार व्यक्त किये
गौरतलब है कि छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर श्री चरणदास महंत की नियुक्ति के इतने समय बाद तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया है जबकि अक्तूबर नवंबर में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं 1 पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शुक्ल पिछले वर्ष ही कांग्रेस में वापस लौटे हैं
सचिन .उनियाल .संजीव प्रेम .1718वार्ता












Click it and Unblock the Notifications