प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार और प्रधानमंत्री बनने में भारी फर्क है
नयी दिल्ली .23 जनवरी. वार्ता. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा हैकि किसी दल की आेर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषति कर दिये जाने से ही कोयी प्रधानमंत्री नहींबन जाता
भाकपा के महासचिव ए.बी.बद्र्धन ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को पहले भारतीय जनता पार्टी तथा फिर भाजपा नीत विपक्षी राष्ट्र्रीय जनतांति्रक गठबंधन की आेर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषति किये जाने पर आज यह टिपपणी की 1 वह यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में भाकपा की मार्च में हैदराबाद में प्रस्तावित 20 वीं पार्टी कांग्रेस के लिये प्रारुप राजनीतिक प्रस्ताव जारी करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे1 श्री बद्र्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होने औरप्रधानमंत्री होने के बीच भारी अंतर होता है 1 उन्होंने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर अपन जनविरोधी आर्थिक नीतियों एवं कार्यक्रमों से भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगायाऔर गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के हाल के चुनावों में भाजपा की जीत को इसका प्रमाण भी बताया लेकिन भरोसा जताया कि केन्द्र में सत्ता में वापसी की राजग की कोशिशें तथा प्रधानमंत्री बनने का श्री आडवाणी का सपना सफल नहीं होगा1 राजेश.संजीव.समरेन्द्र.राणा 1952वार्ता












Click it and Unblock the Notifications