मप्र में भाजपा सरकार से तंग है जनता ् ..कांग्रेस
छतरपुर 22 जनवरी.वार्ता. कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुये इसे किसान विरोधी बताया है
आज यहां किसान रैली के बाद आयोजित सभा में कांग्रेस महासचिव वी नारायण सामी ् केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री सुरेश पचौरी ् गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ् सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अनेक नेताओं ने भाजपा सरकार की कडी आलोचना करते हुये कहा कि जनता अब भाजपा से तंग आ गयी है और परिवर्तन चाहती है
श्री सामी ने कहा कि प्रदेश में किसानों की उपेक्षा की जा रही हैउन्हें पर्याप्त बिजली तक नहीं मिलती लेकिन भारी भरकम बिल भेजे जारहे है 1 उनके खिलाफ् मुकदमे तक बनाये जा रहे है1 सडकों की दशाअब तक सुधरी नहीं है1उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कीयोजनाओं के तहत मध्यप्रदेश में नौ हजार करोड रूपये की राशि भेजीगयी ्लेकिन इसका सदुपयोग नहीं हो पाया
श्री पचौरी ने राज्य में सूखे की स्थिति पर चिंता जताते हुये कहा कि सूखाग्रस्त क्षेत्रों का सवर्ेक्षण करने के लिये केंद्रीय दल अगले माह स्थिति का आकलन करेगा1दल की रिपोर्ट पर केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को राहत राशि दी जायेगी
सभा को श्री सिंधिया और वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुवर्ेदी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया1इससे पहले किसानों की रैली निकाली गयी जो नगर के प्रमुख मागो से होती हुयी सभा स्थल पंडित बाबूराम चतुवर्ेदी स्टेडियम पहुंची
संवाद शिव लखमी2134वार्ता












Click it and Unblock the Notifications