नावर्े की लापता पर्यटक .चौकीदार और सैनिकों का कोई पता नही

श्रीनगर. 23 जनवरी .वार्ता. उत्तर जम्मू कश्मीर में आठ जनवरी से लापता नावर्े की पर्यटक .सैनिक और चौकीदारों का अभी तक कोई पता नहंी लग सका है

राज्य के पर्यटन निदेशक फारूक अहमद शाह ने यूनीवार्ता को बताया कि स्कीइंग करने वाली नावर्े की पर्यटक प्रांससेस्का रोग्ने का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है1 वह गुलमर्ग से लापता हो गयी थी1 उन्होंने बताया कि उनके जीवित रहने की संभावना अभी बची हुई1 कई दल उसकी तलाश में विभिन्न चोटियों पर गये हुए हैं1 अधिकारिक सूत्रो ने कहा कि उसके जीवित होने की संभावना बहुत कम है क्योंकि इलाके का तापमान शून्य डिग्री से नीचे है और बिना खाना..पानी के उसके जीवित रहने की संभावना क्षीण है

सूत्रों ने कहा कि बर्फानी हवा वाले इस इलाके में 15 फ ुट से भी ज्यादा बर्फ होती है1 इसके अलावा ठंड के कारण जंगली जानवर भी नीचे चले आते हैं1 उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर भी काम नहीं कर पा रहे हैं

पिछले दो वर्षों में रोग्ने दूसरी बार गुलमर्ग में लापता हुयी थीं1 पिछली बार वह कुछ दिनों के बाद लौट आयीं थीं

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सैन्य प्रशासन उरी सेक्टर में बर्फीले तूफान में दब गये सैनिकों और चौकीदारों का पता लगाने में नाकाम रहा1 खराब मौसम के कारण बचाव काम में बाधा आ रही है1 इस बीच रक्षा अधिकारियों ने लापता चौकीदारों के निकटतम परिजनों के लिए एक लाख रूपये तथा राज्य प्रशासन ने 50 हजार रूपये की सहायता राशि आवंटित की है

नीलिमा मधूलिका वीरेन्द्र1734 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+