बाल सुधार गृहों की स्थिति के बारे में न्यायालय ने हलफनामा मांगा
इलाहाबाद 23 जनवरी .वार्ता. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश के16 जिला प्रोबेशन अधिकारियों से अलग.अलग हलफनामा दायर करउनके अधीन चल रहे बाल सुधार गृहों की स्थिति के बारे में पूछा है
अधिकारियों से इन बाल सुधार गृहों में रहने वाले बालकों की संख्या् नाम व रहने की अवधि के बारे में भी जवाब मांगा गया है1 अदालत नेबालकों की दशा के बारे में भी अधिकारियों से पूरा ब्यौरा मांगा है
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच.एल.गोखले एवंन्यायमूर्ति विनीत शरण की खंडपीठ ने..क्वालिटी इंस्टीट्यूशनल केयरएंड अल्टरनेटिव फार चिल्ड्रेन..की आेर से दायर जनहित याचिका परपारित किया है1 अदालत ने जवाब में यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कब होता है और बाल न्यायालय कब.कब बैठते हैं
याचिका में कहा गया है कि प्रदेश के बाल न्यायालयों में कई वषोसे बडी संख्या में मुकदमें लंबित पडे हैं1अदालत इस याचिका पर आगामी छह फरवरी को अगली सुनवाई करेगी
सं.शिव.प्रभु 2220वार्ता












Click it and Unblock the Notifications