उमा ने प्रह्लाद पटेल को भाजश कार्यसमिति से निकाला
नयी दिल्ली 23 जनवरी .वार्ता. भारतीय जनशक्ति पार्टी .भाजश. की अध्यक्ष उमा भारती ने अपने सिपहसालार रहे पार्टी के महासचिव प्रह्लाद पटेल को राष्ट्रीय कार्य समिति से बाहर निकाल दिया है
पार्टी के महासचिव अमर सिंह ने भारतीय जनशक्ति की नवगठित कार्यसमिति. केन्द्रीय पदाधिकारियों एवं प्रमुख प्रकोष्ठों के प्रमुखों की आज यहां सूची जारी की जिसमें श्री प्रह्लाद पटेल का नाम नदारद था
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी अध्यक्ष सुश्री भारती के भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. में वापसी के मुद्दे पर श्री पटेल और सुश्री भारती के बीच मतभेदों की खबरें आ रहीं थी1 श्री पटेल गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी भाजपा के पक्ष में हटाए जाने के निर्णय से असंतुष्ट थे
सचिन अभिनव जगबीर1454जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications