कर्नाटक में ट्रांसपोर्टरों की दो दिन से जारी हडताल समाप्त

बेंगलूर 22 जनवरी. वार्ता. कर्नाटक सरकार के केवल नये पंजीकरण किये जाने वाले वाहनों में ही गति नियत्रंक उपकरण लगाने के निर्णय के बाद ट्रांसपोर्टरों की दो दिन से जारी हडताल आज रात समाप्त हो गई

राज्य के परिवहन आयुक्त लक्ष्मी नारायण ने .यूनीवार्ता. को बताया कि केवल सामान ढोने वाले वाहनों का आवागमन रूका है लेकिन मैक्सी कैब. टैक्सी और स्कूल बसें चल रहीं है1 ऐसे सभी ट्रकों को सुरक्षा प्रदान की जायेगी जो राज्य में आना चाहते हैं

कल सरकार और कर्नाटक ट्रक मालिक और एजेंंट संगठन .एफ् के एसएलआेए.क े बीच दो दौर की वार्ता असफ्ल हो गयी थी1 इससे नाराज ट्रक संचालकों ने राज्य के प्रधान सचिव .परिवहन. डी त्यागराज के साथ तीसरे दौर की वार्ता करने से आज इंकार कर दिया था1 एफ्केएसएलआेए के अध्यक्ष जी आर षणमुगप्पा ने कहा कि लगभग तीन लाख वाहन सडक से हटा लिये गये है इनमें से अधिकांश ट्रक हैं1 इस वजह से अभी तक ट्रांसपोटर्रों का सौ करोड का नुकसान हुआ है1 उन्होंने कहा कि राज्य में गति नियंत्रकों की कीमत सोलह हजार रूपये है जबकि ऐसे ही उपकरण की दिल्ली में कीमत मात्र ढाई हजार रूपये है1 उन्होने मांग की कि इन उपकरणों को इसी कीमत पर उपलब्ध कराया जाये तभी इन्हें वाहनों मेेें लगाया जायेगा

उधर इस हडताल की वजह से पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति पर प्रभाव पडा है और राज्य में कई जगह आवश्यक सामान की आपूर्ति पर असर हुआ है

शिव.समरेन्द्र.रमेश2322वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+