आई.टी. को ग्रामीण स्तर पर भी ले जाने की जरूरत..राजा
ग्वालियर. 23 जनवरी.वार्ता. केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्रीए.राजा ने आज कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी..आई.टी..को अब ग्रामीण स्तर पर भी ले जाने की जरूरत है ् तभी सही मायने में देश को आगे ले जाया जा सकता हैं
श्री राजा ने यहां पत्रकारों से कहा कि केन्द्र सरकार ने आई.टी. को बडे शहरों में विकसित करने के बाद अब इसका विकेन्द्रीकरण करने का निर्णय लिया है 1 इसी के तहत अब हम साफटवेयर टेक्नालाजी पार्क इंडिया एस.टी.पी.आई. को देश के 50 नगरों में स्थापित कर रहे हैं 1एस.टी.पी.आई.को आई.टी.पार्क की स्थापना के पूर्व स्थापित किया जाता है ताकि आई .टी. पार्क के लिये मूल अधोसंरचना उपलब्ध हो सके
श्री राजा ने बताया कि 50 नगरों में एस.टी.पी.आई. की स्थापनाके बाद अब सरकार अगले चरण में ग्रामीण स्तर पर भी एस.टी.पी.आई.की स्थापना करेगी ताकि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का विकास आमआदमी तक पहुंच सके 1 उन्होंने इस बात की भी जरूरत बताई किअब शिक्षा को रोजगार परक बनाने की जरूरत है ् इसके लिये सूचनाप्रौद्योगिकी ही सबसे बेहतर विकल्प है
उन्होंने बताया कि ग्वालियर में एस.टी.पी.आई. की स्थापना सेग्वालियर सूचना प्रौद्योगिकी सुविधा वाले महानगरों की श्रेणी में आजायेगा 1 एस .टी.पी.आई. 18 माह में बनकर तैयार हो जायेगा
सं. देवेन्द्र लखमी1640वार्ता....












Click it and Unblock the Notifications