मनुष्य में बर्ड फ्लू नहीं: केंद्र सरकार


Bird Fluनई दिल्ली, 23 जनवरीः केंद्र सरकार ने मनुष्य में बर्ड फ्लू फैलने की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू प्रभावित इलाकों में लोगों की औचक जांच के दौरान रक्त के नमूनों में इस बीमारी के विषाणु नहीं पाये गये हैं.

केंद्रींय स्वास्थ्य मंत्री अबुमणि रामदास ने संवाददाताओं को बताया यह एक सामान्य प्रक्रिया है कि जब किसी व्यक्ति को बुखार या इससे संबंधित कोई लक्षण पाये जाते हैं तो उसका रक्त परीक्षण कराया जाता है. अभी तक हमें मनुष्यों में बर्ड फ्लू की कोई जानकारी नहीं मिली है.

उन्होंने कहा कि इस तरह की जांच प्रभावित इलाके में शून्य से 10 किलोमीटर के दायरे में कराई गई है. स्वास्थ्य जांच दलों ने इन गांवों में रहने वाले लोगों का औचक परीक्षण किया. उन्होंने बताया अभी तक मनुष्यों में बर्ड फ्लू के फैलने के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए हमें चिंतित होने का कोई कारण नहीं है.

बंगाल में दो लाख 40 हजार पक्षी मारे गये

वहीं पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू से प्रभावित जिलों वीरभूम, दक्षिण दिनाजपुर, मुशिदाबाद, नाडिया, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, बर्धवान और बांकुरा में एक लाख 13 हजार 796 मुर्गे-मुगियां मारे जा चुके हैं. यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले के कृष्णानगर प्रथम और हरिणघाट ब्लाकों. बर्धवान जिले के कतुग्राम, जमुरिया और गाल्सि ब्लाकों तथा बीरभूम जिले केनालहाटी प्रथम, बोलपुर श्रीनिकेतन ब्लाकों से भेजे गये पक्षियों के रक्त नमूनों की जांच में भोपाल स्थित उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला ने एन 1 एच 5 वायरस पाये जाने की पुष्टि की है.

हावडा, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, हुगली, कोलकाता और पश्चिम मिदनापुर के नमूने निगेटिव पाये गये हैं. राज्य के प्रभावित इलाकों में कल मुर्गे-मुगियों को मारने के लिये 258 त्वरित कार्रवाई दल लगाये गये. इनमें से सबसे अधिक दल बीरभूम में 79, बर्धमान में 60, मुशिदाबाद में 51, दक्षिण दिनाजपुर औ नाडिया में 34-34 दल लगाये गये हैं.

ये दल अब तक दो लाख 42 मुर्ग मुगियों को मार चुके हैं तथा 88252 अंडो और 3000 किलोग्राम खाद्य सामग्रियों को नष्ट कर चुके हैं.पशु पालन विभाग, डेयरी और मत्स्य पालन तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त झारखंड, बिहार, उड़ीसा, असम और मेघालय में अपने काम में लगे हुये हैं. एक दल को आज त्रिपुरा और मिजोरम के लिये रवाना किया गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+