कांग्रेस ने राजग के गैर भाजपा दलों पर निशाना साधा

नयी दिल्ली 23 जनवरी. वार्ता. कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन . राजग . में शामिल गैर भाजपा दलों को कटघरे में खडा करते हुये आज पूछा कि अगर उनके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लाल कृष्ण आडवाणी बाबरी विध्वंस कांड में दोषी ठहराये जाते हैं तो उनका क्या रुख होगा

कांग्रेस की प्रवक्ता जयंती नटराजन ने आज यहां पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में कहा कि वैसे तो हमें इस बात से कोई लेना देना नहीं है कि राजग किसे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाता है लेकिन उसे देश के सामने स्पष्ट करना चाहिये कि बाबरी मस्जिद कांड में लिब्राहन आयोग श्री आडवाणी के विद्ध कोई प्रतिकूल टिप्पणी करता है अथवा न्यायालय में चल रहे मामले में उनपर कोई कार्रवाई होती है तो राजग का रुख क्या होगा

उन्होंने कहा कि राजग को यह भी बताना चाहिये कि यदि लोग श्री आडवाणी के केंद्रीय गृहमंत्री के पद पर रहते देश की संसद पर हुये हमले. कंधार ले जाकर आतंकवादियों को छोडने तथा इसाई मिशनरी ग्राहम स्टेन के हत्यारों को उनके द्वारा क्लीन चिट दिये जाने और गुजरात दंगों पर एक बार भी अफसोस नहीं जताने पर सबाल उठायेंगे तो उसका क्या जवाब होगा

श्रीमती नटराजन ने श्री आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने को राजग की फिजूल की कवायद बताते हुये कहा कि पहले तो यह पद अभी रिक्त ही नहीं है दूसरे अगले चुनाव में राजग सत्ता में ही नहीं आने वाली जो उसे प्रधानमंत्री बनाने का मौका मिले1 उन्होंने कहा कि कई दल राजग को छोडकर जा चुके हैं और वह अब नाममात्र का गठबंधन रह गया है

यह पूछे जाने पर राजग में शामिल कोई दल यदि सत्तारुढ गठबंधन में आना चाहे तो कांग्रेस का क्या रुख होगा. श्रीमती नटराजन ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन धर्मनिरपेक्षता और सर्व समावेशी विकास में विश्वास करता है और कोई दल इससे सहमत है और साथ आना चाहता है तो पार्टी हाई कमान उसके मामले पर विचार करेगा

जय संजीव समरेन्द्र जगबीर1952वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+