पत्रकारों के िलये केन्द्र की स्वास्थ्य सेवा बहाल करने की मांग की गयी
नयी दिल्ली 24 जनवरी.वार्ता.राजधानी के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पवन कुंमार बंसल से मुलाकात कर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिये .सीजीएचएस.केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य सेवा सुविधा बहाल करने की मांग की
जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसियशेन के बैेनर तले इस प्रतिनिधिमंडल ने श्री बंसल से इस बात की मांग की कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में पत्रकारों के परिवार के इलाज के लिये सीजीएचएस शु की गयी सुविधा को खत्म नहीं किया जाये 1गौरतलब है कि सरकार ने गत दिनोंं पत्रकारों के परिजनों को इस योजना से बाहर कर दिया है
एसोसियेशन द्वारा यहां जारी एक विग्यप्ति के अनुसार श्री बंसल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह पत्रकारों की इस सुविधा को बहाल करने की कोशिश करेगें 1 देश में इस समय 45 लाख कर्मचारियों को सीजीएचएस सुविधा दी जा रही है जिसमें पत्रकारों की संख्या मात्र 1250 है
प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री श्रीकांत भाटियां ्सतीश जुगरान ्अरविंद कुमार सिंह ्सुकुमार राय ्अभिजीत ति्रपाठी आदि शामिल हैं 1 विग्यप्ति मेंं यह भी कहा गया है कि अगर सरकार ने पत्रकारों की यह मांग नहीं मानी तो 26 जनवरी के बाद इस संबंध में आंदोंलन की रणनीति तैयार की जायेगी
अरविंद संजीव लखमी1628वार्ता....












Click it and Unblock the Notifications