गुजरात की हार से कांग्रेस हतोत्साहित नहीं...राहुल
नयी दिल्ली. 23 जनवरी .वार्ता. कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी को मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बताते हुये आज कहा कि यह कहना सही नहीं है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में हार से पार्टी पूरी तरह हतोत्साहित हो गयी है
श्री गांधी ने कहा कि निश्चित प से भाजपा हमारी मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है क्योंकि हमारी विचारधारा अलग अलग है1 भाजपा जिन बातों में विश्वास करती है हम उन पर विश्वास नहीं करते1 वह यहां कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख वीरप्पा मोइली के निवास पर संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे
उन्होंने इस बात को गलत बताया कि हाल के गुजरात विधानसभा चुनाव में हार से पार्टी पूरी हतोत्साहित हो गयी है1 उनका कहना था कि किसी एक हार से ही पार्टी की स्थिति पूरी तरह नहीं उलट जाती1 चुनाव में हार जीत होती रहती है
श्री गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी से कुछ दिनों पहले एक हवाईअड्डे पर हुयी बातचीत का ब्योरा देने से साफ इंकार कर दिया1 उन्होंने कहा कि वह इसे निजी बातचीत मानते हैं और इसे सार्वजनिक न करना अपना उत्तरदायित्व मानते हैं1 इस आेर ध्यान दिलाये जाने पर कि श्री आडवाणी की आेर से इसका खुलासा किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे और न ही इससे निराश हैं
जय उनियाल कौशिक संजीव वीरेन्द्र1606 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications