तमिलनाडु में सरकार की बर्खास्तगी की मांग पर विपक्ष का बहिगर्मन
चेन्नई 23जनवरी.वार्ता.तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी पार्टी अखिल भारतीय .अन्नाद्रमुक. ने राज्य में सत्तारुढ द्रविड मुनेत्र कषगम .द्रमुक. पर प्रतिबंधित लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम.लिट्टे.को कथित समर्थन देने के आरोप में द्रमुक सरकार की बर्खास्ती की मांग को लेकर आज राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होने के पहले सदन से बहिर्गमन किया
राज्यपाल एस.एस बरनाला सदन को संबोधित करने के लिये जैसे ही खडे हुए सदन में विपक्ष के उपनेता आे.पनीरसेल्वम ने राज्य की बिगडती कानून.व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि पर लिट्टे को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए एक बयान पढा1श्री पनीरसेल्वम ने बयान में कहा कि श्री करुणानिधि ने श्रीलंकाई सेना के हवाई हमले में हाल ही मेें मारे गये लिट्टे के राजनीतिक शाखा के प्रमुख एस.पी.थामिलचेल्वम की हत्या पर दर्दभरी कविता लिखकर श्रद्धांजलि दी थी
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिबंधित संगठन के मोर गये नेता की याद में कविता लिखना सरासर संविधान का उल्लंघन है1 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कदम से देश की संप्रभुता को खतरा उत्पन्न हो गया है इसलिए श्री करुणानिधि के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए
श्री पनीरसेल्वम ने कहा कि अखिल भारतीय अन्नाद्रमुक प्रमुख जे .जयललिता के नेतत्व वाली सरकार में सुख .समृद्धि एवं शान्ति का साम्राज्य वाला तमिलनाडु अब आतंकवादी गतिविधियों का अड्डा बन गया है1उन्होंने कहा कि लिट्टे के सदस्य राज्य में पनाह ले रहे हैंऔर यह राज्य हथियारों का गोदाम बन गया है1 श्री पनीरसेल्वम ने अपना बयान समाप्त करने के बाद पार्टी के सदस्यों के साथ सदन से बहिर्गमन किया
आशा.अभिनव.रमेश1247वार्ता












Click it and Unblock the Notifications