बंगाल के दो और जिलों में बर्ड फ्लू फैला

कोलकाता 23 जनवरी .वार्ता. पश्चिम बंगाल के दो और जिलों में आज बर्ड फ्लू फैल गया1 इसके साथ ही इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आने वाले जिलों की संख्या नौ हो गयी

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बर्ड फ्लू का खतरनाक विषाणु राज्य के उत्तर में कूच बिहार और दक्षिणी क्षेत्र के हुगली जिलों में फैल गया1 इन दोनों जिलों की मृत मुगियों के खून के नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू के विषाणु पाये गये1 नमूने की जांच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पशुओं की बीमारी की जांच करने वाली प्रयोगशाला मे की गयी

बीरभूम. बांकुरा. मुशिदाबाद. दक्षिण दिनाजपुर. बर्धमान. नादिया और मालदा जिले पहले से ही बर्ड फ्लू की चपेट में हैं1 इस हफ्ते की शुरूआत में राज्य सरकार ने अगले सात दिनों में 20 लाख मुगियों को मारने का लक्ष्य रखा था1 हावडा से प्राप्त कल की रिपोर्ट के अनुसार बीरभूम. दक्षिण दिनाजपुर. मुशिदाबाद. नादिया. दक्षिण 24 परगना. उत्तर 24 परगना. बर्धवान और बांकुरा जिलों में एक लाख 13 हजार 796 मुगियां मारी जा चुकी थीं

नीलिमा संजीव जगबीर1634वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+