हनवंत सिंह ने कर समाप्त कर क्रांतिकारी कदम उठाया था ..राज्यपाल

जोधपुर ् 23 जनवरी .वार्ता. राजस्थान के राज्यपाल एस के सिंह ने कहा है कि स्वतंत्र भारत में ग्राम विकास योजनाओं की तुलना में रियासतकाल में मारवाड़ के पूर्व महाराजा हनवंत सिंह द्वारा जनता पर लगे 85 प्रकार के कर समाप्त करना जन कल्याण के लिये एकक्रांतिकारी कदम था

श्री सिंह आज यहां मारवाड़ के युगपुष एवं लोकप्रिय शासकमहाराजा हनवंत सिंह की मूर्ति के अनावरण समारोह में बोल रहे थे

उन्होंने कहा कि हनवंत सिंह की दूरदशिता का अंदाजा इसी बात सेलगाया जा सकता है कि मारवाड़ रियासत का राजस्थान राज्य में विलयसे पूर्व उन्होंने पाकिस्तान के शासक मोहम्मद अली जिन्ना से अनेकोबार बातचीत की लेकिन अंत में मारवाड़ का हिन्दुस्तान में विलय कानिर्णय किया

उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में भारत में परिवर्तन का समय थाजब अंग्रेज वापस लौट रहे थे तथा देश का बंटवारा हो चुका था औरदोनों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ था 1उन्होंने कहा कि देशके राजाओं एवं नवाबों की न सरकार थी और न ही जनता उनकी रही ऐसे समय में हनवंत सिंह ने बड़ी सूबू एवं सांप्रदायिक सद्भाव का परिचय देते हुये पाकिस्तान जाने वाले करीब सात लाख मुस्लिम लोगों को सुरक्षा प्रदान की तथा उधर से आने वाले दो लाख हिन्दुओं का मारवाड़ में पुनर्वास किया 1उन्होंने कहा कि इसी दौरान पाकिस्तान की तरफ से जैसलमेर पर हमला होने पर यह अकेले शासक थे जिन्होंने अपनी सेना भेजकर सीमाओं की रक्षा की तथा वहंा की जनता की रक्षा की

उन्होंने कहा कि उनका शासनकाल कम समय रहा लेकिन उनकीउड्डयन ् संगीत ् तकनीक ् कृष ि् शिक्षा ् चिकित्सा एवं पूर्व सैनिकों केकल्याण के लिये किये गये कार्य सराहनीय हैं

राज्यपाल ने कहा ... मेरा भी मत है कि शिक्षा के आधुनिकरण पर विचार हो तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर विज्ञान का विकास कर आगे बढाया जाये1 ..तेज.शिव.राणा 2056वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+