बैंकों के राष्ट्रीयकरण के लाभ से आम लोग आज भी वंचित हैं .. सिंह

मुम्बई 23 जनवरी.वार्ता.सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया केलिए केन्द्र सरकार के हाल में मनोनीत निदेशक इन्द्रेश विक्रम सिंह नेआज कहा कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण के करीब चार दशक बाद भी देश केआम लोग इसके लाभ से वंचित हैं1 उत्तर प्रदेश के रायबरेली के निवासी श्री सिंह ने बैंक ऑफ इंडियाके निदेशक मंडल की कल यहां हुई बैठक में भाग लेने के बाद वापसजाने से पहले यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा किकिसी को भी यह मानने में हिचक नहीं होनी चाहिए कि बैंक सुविधा अधिसंख्य ग्रामीण लोगों की पहुंच के बाहर है1 उनका कहना था कि दिवंगत प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरागांधी की सरकार ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण इसलिए किया था कि वेदेश में गरीबी हटाने के लिए आगे आकर आम लोगों की सेवा करें

उन्होंने कहा कि बैंक घाटे में नहीं चले यह आवश्यक है पर वे सिर्फ अपनी लाभ की चिन्ता में लगे रहें यह उचित नहीं है1 श्री सिंह ने कहा कि बैंकों को मोबाईल फोन आदि के माध्यमसे जनजन तक पहुंचने के उपाय ढ़ंढने होगे और इसके लिए किसीनिर्धन जिले में पायलट परियोजना चलायी जानी चाहिए

उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों को सूक्ष्म वित्तपोषण के लिए अन्यउपाय करने के अलावा स्वयं सहायता समूहों को अपनाना चाहिए1 चन्द्र.सत्या.प्रभु 2000वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+