मुख्यमंत्री ने राजपूत समाज का अपमान किया...कालवी

जयपुर 22 जनवरी .वार्ता. राजस्थान करणी सेना के सरंक्षक लोकेन्द्र सिंहकालवी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कल राजपूत समाज के नेताओं को मिलने के लिए समय नही देकर राजपूत समाज का अपमान किया है

श्री कालवी ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि राजपूत नेताओं और सरकार के बीच वार्ता के बाद मिले आश्वासन के बाद राजपूत समाज ने अपना महापड़ाव समाप्त कर दिया था 1 लेकिन कल जब राजपूत प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा तो उन्हें इन्कार कर दिया गया और बाद में उन्हेंं जबरन उनसे भेंट करनी पड़ी

उन्होंने बताया किालावाड़ से सांसद रहते श्रीमती राजे ने राजपूतों के लिए आरक्षण की वकालत की थी और गत विधानसभा चुनाव के पूर्व भी श्रीमती राजे ने राजपूतों को आरक्षण के नाम पर समाज के वोट बटोंरें1 उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान को अपना परिवार बताकर सत्ता हासिल करने वाली श्रीमती राजे ने पिछले चार साल में एक जाति को दूसरी से लड़ाने का काम कर रही है

राजपूत पिछले दस वषो से आरक्षण की मांग को लेकर संघर्षरत् हैऔर सरकार में समाज के मंत्री चुप्पी साधे हुये है जबकि धौलपुर औरभरतपुर जिले के जाटों को सिर्फ पांच दिन में आरक्षण का लाभ प्रदान किया गया1 श्री कालवी ने कहा कि राजपूत अपने साथ हो सौतेले व्यवहार के विरोध में 26 जनवरी को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रकट करेंगे

जायचेन शिव लखमी213

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+