सर्राफा व्यवसायी की हत्या ..कोई सुराग नहीं
लखनऊ. 23 जनवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौकक्षेत्र में कल रात एक सर्राफा व्यवसायी की हत्या के मामले में पुलिसको अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चौक इलाके में सर्राफा व्यवसायी राकेश कपूर की हत्या के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है
गौरतलब है कि चौक क्षेत्र में कल रात सशस्त्र बदमाशों ने हलवासिया मार्केट में पन्नालाल कपूर एण्ड सन्स के मालिक राकेश कपूर.53. की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनकी अटैची लेकर भागगए थे
सलीम देवेन्द्र वीरेन्द्र1453 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications