हौम्योपैथी में कैंसर और एड्स का कारगर इलाज
नयी दिल्ली 23 जनवरी.वार्ता. विश्व हौम्योपैथिक विकास संगठन .डब्ल्यू एच डी आे. के संस्थापक और अध्यक्ष ए एम माथुर ने कहा है कि हौम्योपैथी में सभी तरह के कैंसर और एड्स का कारगर इलाज है
उन्होंने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह कैंसर और थैलेसीमिया जैसी घातक बीमारियों के संबंध में काफी दिनों से शोध करते रहे हैं तथा इन बीमारियों के लिए उनकी बनाई गई दवाइयां .कैंसर क्योर. एवं .रोडेक्स. ऐसे मरीजों के लिए रामबाण साबित हुई हैं
उन्होंने बताया कि सभी तरह के कैंसर ठीक करने के लिए उनके द्वारा बनाई गई दवाएं .कैंसर क्योर. थैलेसीमिया ठीक करने के लिये .रोडेक्स. तथा एड्स के उपचार के लिए .ट्रिपल एक्स. पूरी तरह हौम्योपैथी पद्धति पर आधारित हैं जिनका प्रचार प्रसार डब्ल्यू एच डी आे ने पूरे विश्व में किया है
डा. माथुर ने यूनीवार्ता को बताया कि दो साल के सघन अनुसंधान के बाद बनाई गई .कैंसर क्योर. को सात साल पहले भारत सरकार द्वारा पेटेंट कराया जा चुका है जबकि थैलेसीमिया को ठीक करने वाली दवा .रोडेक्स. और एड्स की दवा .ट्रिपल एक्स. के पेटेंट के लिए अमरीका में आवेदन किया जा रहा है
यह पूछे जाने पर कि वह कैंसर पर हौम्योपैथी के उपचार को लेकर इतने आश्वस्त क्यों हैं तो उन्होंने कहा कि वह खुद गले के कैंसर के मरीज थे और ऐलोपैथी के डाक्टरों द्वारा इसे लाइलाज घोषति किए जाने पर उन्होंने हौम्योपैथी का सहारा लिया
उन्होंने कहा कि ऐलोपैथी में बीमारी को दबा दिया जाता है जबकि हौम्योपैथी में बीमारी की जड पर हमला किया जाता है
डा. माथुर को उनके उल्लेखनीय कायो के लिए वर्ष 2000 में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने .अंतर्राष्ट्रीय वैग्यानिक. सम्मान प्रदान किया था
डा. माथुर ने ऐसे कैंसर मरीजों को पत्रकारों से भी ब कराया जिनकी बीमारी वषो पहले ठीक हो चुकी है
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में निकट भविष्य में एक हौम्योपैथी विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी जहां 500 हौम्योपैथी डाक्टरों तथा सैंकडों कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा
जितेन्द्र संजीव जगबीर1550वार्ता












Click it and Unblock the Notifications