सूखा प्रभावित जिलों में समग्र स्वास्थ्य शिविर लगेंगे
लखनऊ 22 जनवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सूखाग्रस्त नौजिलों के लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए समग्र स्वास्थ्यशिविर लगाने का निर्णय लिया है1 इन शिविरों का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला चिकित्सालयों में कराया जायेगा1 मुख्य सचिव प्रशान्त कुमार मिश्र ने आज यहां सूखा प्रभावित जिलों में विशेष चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हर माह आठ स्वास्थ्य शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाये जायेंगे 1 इसके अलावा चार.चार शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं शहरी क्षेत्रों में आगामी 30 जून तक नियमित प से लगाये जायेंगे1 उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कांशीराम समग्र स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन इसी माह से प्रारम्भ करा दिया गया है1 उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से डाक्टर की मौजूदगी मेंबच्चों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण होगा तथा उन्हें कीडे की दवा की एकखुराक पिलायी जायेगी 1 साथ ही आंख की जांच कर चश्मों कानि:शुल्क वितरण कराया जायेगा 1 उन्होंने निर्देश दिये कि विद्यालयोंऔर परिवारों को शुद्ध पेयजल के लिए क्लोरीन की गोलियां उपलब्धकराई जायं तथा इण्डिया मार्क टू हैण्डपम्प लगाये जायें 1 उन्होंने निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं ् धात्री महिलाओं एवंबच्चोंे को आंगनबाडी केन्द्रों पर अतिरिक्त पौष्टिक आहार दिया जाये1 बसन्त.शिव.रमेश2233वार्ता












Click it and Unblock the Notifications