एसबीआई का राइट ईश्यू आकर्षक होगा
मंुबई 23 जनवरी.वार्ता. देश के अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के प्रमुख आे पी भटट् ने कहा है कि बैंक का आगामी राइट ईश्यू .आकर्षक. होगा और बाजार की अस्थिरता का इस पर कोई असर नहीं पडेगा
श्री भटट् ने आज यहां कहा.. मात्र 1600 रूपए के मूल्य पर यह आकर्षक होगा और मुे पूरा भरोसा है कि शेयर धारक इसे लेने से पीछे नहीं हटेंगे1 एसबीआई की 167.36 अरब रूपए का राइट ईश्यू लाने की योजना है
श्री भट्ट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमरीकी फेडरल बैंक के ब्याज दर घटाने के निर्णय के अनुसार देश में भी ब्याज दर घटाना आवश्यक नहीं है1 उन्होंने कहा कि अमरीका में ब्याज दर घटने का तात्पर्य यह नहीं है कि देश में भी ब्याज दर घटा दी जाए1 उन्होंने कहा कि देश में अन्य कारणों की वजह से ऐसा हो सकता है और संबद्ध अधिकारी इसका अध्ययन कर रहे हैं1 इसी के आधार पर आगे के निर्णय तय लिये जाएगें
फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दर घटाने से भारत पर पडने वाले असर के संबंध में उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था घरेलू कारणों से बढ रही है आेर इसमें अंतर्राष्ट्रीय तथ्यों का खास योगदान नहीं है1 उन्होेंने दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था के मूलभूत आधारों का बाजार की अस्थिरता से कोई लेना देना नहीं है1 अर्थव्यवस्था का प्रत्येक हिस्सा सुदृढ हालत में है और अमरीका के हालात से प्रभावित नहीं होगा
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एसबीआई में उसके सहायक बैंकों के विलय के लिए सौराष्ट्र स्टेट बैंक को छोडकर शेष छह सहयोगियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा1 उन्होंने कहा.. इस समय हम केवल बातचीत कर रहे हैं1. एसबीआई के छह अन्य सहयोगी हैदराबाद स्टेट बैंक. इंदौर स्टेट बैंक. त्रावणकोर स्टेट बैंक. मैसूर स्टेट बैंक. बीकानेर एंड जयपुर स्टेट बैंक और पटियाला स्टेट बैंक हैं
सौराष्ट्र बैंक के विलय पर श्री भट्ट ने कहा कि इस पर अभी केंद्र सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है जबकि एसबीआई और सौराष्ट्र बैंक के बोर्ड इस पर अगस्त में ही सहमत हो चुके है
एसबीआई के आगामी राइट ईश्यू के संबंध में श्री भटट ने कहा कि बैंक के वर्तमान निवेशक को 35 प्रतिशत की छूट इसलिए दी गयी है कि यदि बाजार में अस्थिता जारी रहती है तो लोग ईश्यू की आेर आकर्षति हो सके1 उन्होंने कहा कि इससे बैं क सरकार की हिस्सेदारी घटाए बगैर अपनी पूंजी बढा सकेगा
सत्या मिश्रा जगबीर1734वार्ता












Click it and Unblock the Notifications