नौ साल तक बलीराम करता रहा दो सरकारी नौकरियां

मुंबई 23 जनवरी. वार्ता. क्या आप यकीन कर सकते हैं कि कोईव्यक्ति नौ वर्ष तक दो दो सरकारी नौकरियां करे और किसी को खबर भी नही लगे 1लेकिन बलीराम मोतीलाल यादव के मामले में ऐसा ही हुआ

64 वर्षीय बलीराम को कल एक सत्र न्यायालय ने महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड ..एमटीएनएल.. और पश्चिम रेलवे में एक साथ नौ वर्ष तक नौकरी करने के मामले में ठगी, जालसाजी और भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया है और उसे छह महीने की सजा सुनाने के साथ पांच हजार पये का जुर्माना अदा करने का भी निर्देश दिया

बलीराम एक जुलाई 1982 को पश्चिम रेलवे में खलासी के रूप में लगा और लगभग सात वर्ष बाद एक अक्टूबर 1989 को एमटीएनएल में भी काम करने लगा1 इस तरह वह दोनों जगह स्थायी नौकरी करने लगा

वह दोनों जगह अलग अलग पाली लेकर काम करता था

उसका भांडा लगभग नौ वर्ष बाद 1998 में फूटा1 इसके बाद बलीराम नेपश्चिम रेलवे से इस्तीफा दे दिया1 लेकिन नौकरी उसकी एमटीएनएल मेंभी नहीं बची1 एमटीएनएल ने उसे निलंबित कर दिया

लगभग दस वर्ष तक मुकदमा चलने के बाद कल अदालत ने बलीराम को दोषी करार दिया

महेश.शिव.प्रभु 1913वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+