श्रीनगर में दो गुटों में हुए संघर्ष के बाद स्थिति सामान्य .
श्रीनगर 22 जनवरी.वार्ता. जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गत 19 जनवरी की शाम दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के बाद आज स्थिति सामान्य हो गयी 1यहां मुहर्रम के जूलूस निकालने के दौरान शुरू हुआ संघर्ष रविवार और सोमवार को भी जारी रहा जिसमें 60 से अधिक लोग घायल हो गये1 पुलिस को उग्र भीड को तितर. बितर करने के लिये हवा में गोलियां चलानी पडी और आंसू गैस के गोले दागने पडे थे
शहर के हवाल गोजवारा और नोहट्टा इलाके में आज दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले1 इन इलाकों में 19 जनवरी को शिया और सुन्नी गुटों के बीच संघर्ष में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे1 सूत्रों ने बताया कि इस संघर्ष में दर्जनभर मकानों और कई वाहनों को भी क्षति पहुंची1 इसके बाद धार्मिक संगठनों के नेताओं ने शिया और सुन्नियों से शांति बनाये रखने की अपील की थी
शिव.इंद्र.रमेश2349वार्ता












Click it and Unblock the Notifications