बैंक खाता न होने से छात्रवृत्ति लाभ से वंचित
सुलतानपुर 23 जनवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बैंकखाता नहीं खोल पाने के कारण लगभग 12 हजार स्कूली बच्चों कोछात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सका है
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वर्ष 2007.08 में जिले में पिछडीजाति के 44 हजार . सामान्य वर्ग के 26 हजार . अनुसूचित जाति के20 हजार तथा अल्पसंख्यक समुदाय के 2800 छात्र. छात्राओं कोछात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया था 1इनकी छात्रवृत्ति की प्रथमकिश्त की धनराशि भेजने की कार्रवाई चल रही है 1कक्षा नौंं से उच्चशिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र.छात्राओं को इसके लिए बैंक में खाताखोलकर आवेदन करना पडता है 1 सूत्रों ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम विद्यालयों मेंशिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र.छात्राओं में से लगभग 12 हजार पात्रछात्रों का खाता बैंकों में नहीं खुल सका है जिससे वे छात्रवृत्ति पाने सेवंचित हैं
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने निर्देश दिया है किजिन संस्थाओं ने छात्र छात्राओं का आवेदन भराकर नही भेजा है उन्हेंचिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए
संवाद देवेन्द्र लखमी1815वार्ता












Click it and Unblock the Notifications